Site icon UP की बात

निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरने से छह मजदूर दब गए थे। जिसके मलबे में से दो मजदूरों को मृत निकाला गया। घटना के बाद मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। पूरा मामला अमरोहा नगर कोतवाली के माधव सिनेमा हॉल का बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही SDRF व NDRF की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Exit mobile version