Site icon UP की बात

ललिता गौतम हत्याकांड: मेरठ आ रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

ललिता गौतम हत्याकांड: मेरठ आ रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

ललिता गौतम हत्याकांड: मेरठ आ रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

मेरठ: ललिता गौतम हत्याकांड मामले में सोमवार को उस समय राजनीतिक हलचल बढ़ गई, जब दिल्ली से मेरठ पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसदों और विधायकों के प्रतिनिधि शामिल थे।

पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बहस

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने के बाद मौके पर कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। पुलिस द्वारा आगे जाने से रोकने पर नेताओं ने नाराजगी जताई और मामले को लेकर सवाल उठाए।

पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ आ रहा था प्रतिनिधिमंडल

जानकारी के मुताबिक, सांसद इमरान मसूद के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से मेरठ के लिए रवाना हुआ था। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वे ललिता गौतम के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाना चाहते हैं। प्रतिनिधिमंडल की ओर से मामले में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई, जांच की स्थिति और पीड़ित परिवार को मिले मुआवजे की जानकारी भी मांगे जाने की बात कही गई।

 

 

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रतिनिधिमंडल में शामिल ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार नहीं किया जा रहा।

काशी टोल प्लाजा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को काशी टोल प्लाजा पर ही रोक रखा है। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

रिपोर्ट –  गौरव चौधरी 

Exit mobile version