Site icon UP की बात

केबीपीजी कॉलेज के छात्रों का सड़क पर धरना, कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

मिर्जापुर के केबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।धरने के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। जाम के चलते राहगीरों और छात्रों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।

सूचना मिलने पर कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने छात्रों से धरना समाप्त कर कॉलेज परिसर में बैठकर बातचीत करने का आग्रह किया, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और सड़क पर ही धरना जारी रखा।

धरने के दौरान जाम में फंसी एक एम्बुलेंस को छात्रों ने तत्काल रास्ता देकर मानवता का परिचय दिया। इसके बाद छात्र दोबारा अपने स्थान पर बैठकर प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे।काफी देर तक पुलिस और छात्रों के बीच बातचीत और नोकझोंक का दौर चलता रहा। समाचार लिखे जाने तक छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए थे, जबकि पुलिस और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे थे।

Exit mobile version