Site icon UP की बात

कासगंज में 114 झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीराम की भव्य राजगद्दी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

कासगंज में 114 झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीराम की भव्य राजगद्दी शोभायात्रा

कासगंज में 114 झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीराम की भव्य राजगद्दी शोभायात्रा

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम और भव्यता के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिसके साथ ही पूरा शहर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान छह बैंड और 114 आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। भगवान श्रीराम की राजगद्दी के दर्शन करने के लिए लोगों में खास उत्साह देखने को मिला है।

रामलीला मंदिर में आरती के साथ शोभायात्रा का हुआ शुभारंभ

श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा (Shri Ram Rajgaddi Shobhayatra) का शुभारंभ कासगंज के सहावर गेट स्थित रामलीला मंदिर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती के साथ किया गया। इसके बाद बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा को देखने के लिए शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग देखने को मिलें।

6 बैंड और 114 झांकियां बनीं आकर्षण का मुख्य केंद्र

इस शोभायात्रा में दिल्ली के चावला बैंड सहित गंगा बैंड और खुर्जा, अलीगढ़, बरेली व इटावा से आए बैंडों ने भक्ति गीतों और मधुर धुनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं, काली अखाड़े के कलाकारों ने अपने शानदार करतब दिखाकर लोगों की खूब तालियां बटोरीं। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, भगवान शिव, भगवान विष्णु, हनुमान जी और राधा-कृष्ण सहित कई देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। ऐसे में झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया है।

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

बता दें कि इस शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कासगंज की राजगद्दी शोभायात्रा (Rajgaddi Shobhayatra) को क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में गिना जाता है। इसे देखने के लिए कासगंज के अलावा आसपास के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात

भगवान राम की इस भव्य शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रखी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। जानकारी के अनुसार, एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से पुलिस बल लगाया गया। राजगद्दी शोभायात्रा रातभर सोरों गेट, मोहल्ला हैजा राम, बड़ी होली, मीना मार्केट, पचौरीयान, सूत की मंडी, सब्जी मंडी सहित नगर के विभिन्न मार्गों और गलियों से होकर गुजरेगी। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे शोभायात्रा का समापन होने की जानकारी दी गई है। पूरे आयोजन के दौरान कासगंज में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/ghazipur-mlc-election-vijay-mishra-sangeeta-balwant-bjp-sp-latest-news/

Exit mobile version