Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उकासा गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्या अब दूर-दूर हुई है। दरअसल, यूपी के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार बेहतर और पर्याप्त बिजली आपूर्ति की शुरुआत की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बटन दबाकर विद्युत आपूर्ति का शुभारंभ किया, जिसके बाद गांव में बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
बता दें कि अब तक उकासा गांव के लोगों को बिजली न होने से हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नलकूप के कनेक्शन के सहारे ही बिजली मिलती थी। इसके वजह से लोगों को दिनभर में महज दो से चार घंटे तक बिजली मिल पाती थी। इस समस्या के चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कतें आ रही थी।
समाजसेवी की पहल पर शुरू हुई कार्रवाई
गांव में बिजली की समस्या को देखते हुए समाजसेवी अभय द्विवेदी ने पर्याप्त विद्युत आपूर्ति शुरू कराने के लिए पहल की है। जिसमें उनकी पहल के बाद मुख्यमंत्री और बिजली विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद गांव में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। विद्युत विभाग की ओर से गांव में बिजली के खंभे लगाए गए और तार बिछाकर आपूर्ति की व्यवस्था तैयार की गई। इसके बाद बुधवार रात आटा फीडर से उकासा गांव में बिजली की सप्लाई शुरू कराई गई।
बिजली शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) ने बटन दबाकर गांव में विद्युत आपूर्ति की शुरुआत की है।ऐसे में वर्षों से बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह राहत भरा कदम है। गांव में बेहतर बिजली व्यवस्था शुरू होने से लोगों को अब नियमित आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण सोनू राजा ने बिजली व्यवस्था शुरू होने पर खुशी जताई। वहीं, समाजसेवी अभय द्विवेदी ने गांव में बिजली की समस्या दूर करने के लिए की गई पहल के बारे में जानकारी दी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ भी इस मौके पर मौजूद रहे। उकासा गांव में बिजली आपूर्ति शुरू होना ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि बिजली की बेहतर व्यवस्था आगे भी बनी रहेगी और उन्हें पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/rampur-hari-singh-dhillon-mlc-election-victory-welcome-latest-news/

