Site icon UP की बात

KISAN DIWAS: ‘धरतीपुत्रों के हितों की रक्षा करना सभी का धर्म’- CM Yogi

किसान दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को सम्मानित किया और सरकार की किसान-केंद्रित नीतियों को दोहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को सम्मान पत्र प्रदान किए और कई किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “किसान धरतीपुत्र है। उसके हितों की रक्षा करना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का धर्म है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

किसानों की उन्नति के लिए सरकार प्रतिबद्ध

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के परिश्रम से ही देश और प्रदेश आगे बढ़ते हैं। उन्होंने भारत माता की जय के जयघोष के साथ किसानों से प्रदेश और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई, बीज, उर्वरक, तकनीक और बाजार तक पहुंच—हर स्तर पर सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

अनुसंधान से कृषि को नया आयाम देने का प्रयास: कृषि मंत्री

‘जय अनुसंधान’ के साथ विकास की रफ्तार और तेज

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि “जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान” के नारे के साथ अब जय अनुसंधान भी जुड़ गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नए-नए अनुसंधान किए जा रहे हैं, ताकि खेती को आधुनिक, टिकाऊ और अधिक लाभकारी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य की रणनीति के तहत नवाचार और अनुसंधान से कृषि को नया आयाम दिया जा रहा है, जिससे 2047 के विकसित भारत का सपना साकार हो सके।

कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

किसान दिवस कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई मंत्री और आरएलडी के सभी विधायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।

Exit mobile version