वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ की परियोजनाओं के साथ एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी समेत पूर्वांचलवासियों को सिगनेचर ब्रिज,आयुर्वेद अस्पताल, 500 बेड का आधुनिक अस्पताल, नगर निगम के आधुनिक भवन समेत तमाम परियोजनाओं का सौगात देंगे! प्रधानमंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा 28 अप्रैल का प्रस्तावित है,जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गयी है! प्रधानमंत्री काशी प्रवास के दौरान महिलाओं से संवाद करने के साथ-साथ करीब 40000 से ज्यादा महिलाओं को संबोधन करने का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है! प्रधानमंत्री का यह वाराणसी दौरा बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने में विपक्षी पार्टियों की योगदान को लेकर आधी आबादी संघ चर्चा करेंगे,इतना ही नहीं BJP ने कार्यक्रम को खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर जाने तक जिम्मेदारी महिलाओ को दी गयी है, जिसको लेकर महिला मोर्चा लगातार बैठक कर पीएम के कार्यक्रमों की तैयारीयों में जुटी हुई है!
वर्ष 2014 से काशी में गंगा के समानांतर एक विकास की धारा लगातार बहती चली जा रही है! आयुर्वेद की जननी काशी में अब ज्योतिष और आयुर्वेद के जरिए असाध्याय रोगों वाले मरीजों को ठीक किया जाएगा! सोया रिग्पा नाम के इस अस्पताल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वाराणसी दौरे के दौरान करने वाले हैं! हिमालय और तिब्बती इलाके में उगने वाले जड़ी-बूटी औषधीयों और मरीज के ज्योतिषीय गणित के समागम से मरीजों को बीमारियों से मुक्ति दिलाई जाएगी! 45 बेड का सोवा रिग्पा अस्पताल एंव मेडिकल कालेज 2700 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तिब्बती शैली में बना हुआ है! इसमे भूतल में पार्किंग,लांड्री,के साथ जड़ी बूटियों को रखने के लिए स्टोर के साथ अन्य तलों पर इमरजेंसी,कांफ्रेंस हाल,ओपीडी,ऑडिटोरियम हाल, रिशेप्शन, क्लास रूम, वार्ड, व चिकित्सक कक्ष, पुस्तकालय के साथ सेमिनार हाल ,पैथालॉजी है।
प्रधानमंत्री के वाराणसी से सांसद चुने जाने के बाद से काशी में लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है! करीब 125 वर्ष पुराना शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय को अपग्रेड कर कर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बेड का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा! साढ़े छः एकड़ में बनने वाले अस्पताल में, पार्किंग, कैफेटेरिया, वेटिंग हॉल,डॉक्टर के लिए आवासीय भवन भी बनेगा जिसकी कुल लागत करीब 315 करोड रुपए आँकी जा रही है!
प्रधानमंत्री जब-जब अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आते हैं तब तक काशीवासियों के लिए कुछ नई सौगातो के साथ आते हैं! प्रधानमंत्री इस बार अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ-साथ पूर्वांचल वासियों को सिग्नेचर ब्रिज का नया तोहफा रामनगर में सीवर और पेयजल का तोहफा लोगों का समय और पैसा चे इसके लिए नगर निगम के नए भवन का उद्घाटन के अलावा तमाम आवासीय,खेलकूद, पर्यटन संबंधित परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे!

