Site icon UP की बात

ग्रेटर नोएडा में सेलिब्रिटी भी कर रहे स्वगणना का प्रचार

ग्रेटर नोएडा में सेलिब्रिटी भी कर रहे स्वगणना का प्रचार

ग्रेटर नोएडा में सेलिब्रिटी भी कर रहे स्वगणना का प्रचार

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 (Greater Noida Census 2027) को लेकर स्वगणना अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब इस मुहिम में शहर के गणमान्य नागरिकों और सेलिब्रिटी के साथ सोशल मीडिया से जुड़े लोग भी भागीदारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मशहूर यू-ट्यूबर नितिन ने भी स्वगणना अभियान से जुड़कर जिले के नागरिकों से अपनी जनगणना स्वयं पूरी करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश दिया है।

30 नवंबर तक चलेगा स्वगणना अभियान

जानकारी के लिए बता दें जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए लोगों को जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।

स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नागरिकों को (census.gov.in) वेबसाइट पर जाना होगा। यहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परिवार से संबंधित जरूरी जानकारियां भरकर स्वगणना पूरी की जा सकती है। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से लोगों को घर बैठे ही अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिल रही है।

सेलिब्रिटी भी लोगों को कर रहे जागरूक

ग्रेटर नोएडा में स्वगणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैला रहा है। शहर के गणमान्य नागरिकों और सेलिब्रिटी को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे प्रेरित होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। वहीं, यू-ट्यूबर नितिन ने भी स्वगणना में भाग लेकर नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें।

सुमित यादव ने नागरिकों से की अपील

नगर जनगणना अधिकारी एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र के सभी निवासियों से स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। ऐसे में प्रशासन का मुख्या उद्देश्य है कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अधिक से अधिक परिवार स्वगणना अभियान से जुड़ें और जनगणना की प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

ये भी पढ़ें: यूपी में बनेगी ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट, हजारों युवाओं को होगा फायदा

 

Exit mobile version