ग़ाज़ीपुर : मुख्यमंत्री ने कई साल पूर्व अधिकारियों को गांव में जाकर चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उसके निराकरण के निर्देश दिए थे लेकिन यह ग्राम चौपाल सिर्फ फोटो सेशन तक ही सीमित रह गया था जिसके कारण गाजीपुर में लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती गई लेकिन अब एक बार फिर से नवागत जिलाधिकारी के आगमन के बाद अब प्रतिदिन किसी न किसी गांव में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी जा रही है और कोशिश की जा रही है कि संबंधित विभाग के माध्यम से समस्या का तत्काल निराकरण कराया जाए या फिर अगले कुछ दिनों में उसका निराकरण हो जाए इसी को लेकर आज गाजीपुर के सदर तहसील के खालिसपुर गांव में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में एक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें जमीनी विवाद वृद्धा पेंशन के साथ एक कई तरह के मामले निकाल कर आए इस दौरान जिला अधिकारी ने सेक्रेटरी को सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण कार्रवाई करने की भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत खालिसपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन मे सचिव, लेखपाल व बीट कॉस्टेबल को अपने-अपने कार्य रजिस्टर के साथ उपस्थित रहते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम सचिव को अनुशासनहीनता एंव सरकारी कार्य मे लापरवाही पर विभागी कार्यवाही का निर्देश दिया।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज द्वारा विगत तीन वर्षाे मे ग्राम मे केन्द्रीय वित्त एवं राज्य वित्त के पैसो से कराये गये कार्याे की सूची पढकर उपस्थित ग्रामवासियों को सुनाया गया।
ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियओ जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करके निस्तारण करना है।

