Site icon UP की बात

गाजीपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बांटे जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ, 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली प्री-स्कूल किट

लखनऊ/गाजीपुर। प्रदेश की राज्यपाल Anandiben Patel ने जनपद गाजीपुर में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति पत्र एवं सहायता सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीबों और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

200 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल किट का वितरण

कार्यक्रम में 200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्री-स्कूल किट प्रदान की गईं। राज्यपाल ने कहा कि इन किटों से बच्चों को पढ़ने, बैठने और सीखने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव बताया।

विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता

इस अवसर पर अनेक योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सामग्री और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से- पोषण अभियान अंतर्गत 10 पोषण पोटली, 100 आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व योजना के तहत 300 घरौनी प्रमाण-पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के 200 लाभार्थियों को आवास की चाबी, प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना के 120 ऋण स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 100 स्वीकृति पत्र, पीएम सूर्य घर योजना के 150 प्रमाण-पत्र, जीरो पावर्टी योजना के तहत 100 अंत्योदय नवीन राशन कार्ड, श्रम विभाग की योजनाओं के 225 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता, सीएम युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत 250 डमी चेक शामिल रहे।

प्रदर्शनी का अवलोकन, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

राज्यपाल ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने राष्ट्रीय नृत्य-संगीत, राइम्स और भावगीत जैसी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें राज्यपाल ने सराहा। उन्होंने बच्चों को फल और चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

गरीब और वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

अपने संबोधन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद Sangeeta Balwant, जिलाधिकारी Avinash Kumar, पुलिस अधीक्षक Iraj Raja, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version