Site icon UP की बात

फतेहपुर: मंदबुद्धि महिला के अपहरण और जबरन जमीन बैनामा कराने का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार

फतेहपुर: मंदबुद्धि महिला के अपहरण और जबरन जमीन बैनामा कराने का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार

फतेहपुर: मंदबुद्धि महिला के अपहरण और जबरन जमीन बैनामा कराने का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव में भूमाफियाओं द्वारा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग लोगों ने एक मंदबुद्धि महिला का अपहरण कर उसकी जमीन अपने नाम बैनामा करा ली।

4 बीघे जमीन पर जबरन कब्जे का दावा

पीड़ित परिवार का कहना है कि महिला सरिता देवी के नाम की लगभग 4 बीघे की कीमती जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और फर्जी तरीके से बैनामा भी करवा लिया गया है। परिवार ने इसे सुनियोजित साजिश बताया है।

शौच के लिए निकली महिला फिर नहीं लौटी

परिजनों के अनुसार, सरिता देवी 18 मई को घर से शौच के लिए निकली थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई पता नहीं चला तो राधानगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बाद में 10 जून को पता चला कि महिला के नाम की जमीन का बैनामा कर लिया गया है।

 

जान से मारने की आशंका जताई

पीड़ित परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला को दबंगों के कब्जे में रखा गया है और उसे नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर महिला को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।

थाना प्रभारी का बयान

इस मामले पर थाना प्रभारी राधानगर ने कहा कि अभी तक कोई औपचारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट: बबलू सिंह, फतेहपुर 

Exit mobile version