Site icon UP की बात

फर्रुखाबाद में बजरंग दल ने आधी रात पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर जताया विरोध

फर्रुखाबाद में बजरंग दल ने आधी रात पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

फर्रुखाबाद में बजरंग दल ने आधी रात पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। बता दें एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल ने आधी रात को सदर कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया। वहीं, इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली गेट पर जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी कार्यकर्ताओं के अचानक पहुंचने से कोतवाली परिसर के बाहर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। ऐसे में आइये यहां जानें पूरा मामला

मारपीट के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

मिली जानकारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद सदर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया था। कार्यकर्ता को पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर जैसे ही संगठन के अन्य सदस्यों तक पहुंची, उनमें नाराजगी फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता आधी रात को सदर कोतवाली पहुंच गए।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर की जोरदार नारेबाजी

दरअसल, कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के सदस्यों ने कोतवाली के बाहर एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कई घंटे तक हंगामा चलता रहा।

कई घंटे तक बना रहा हंगामे का माहौल

मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात को कोतवाली के बाहर हुए इस घटनाक्रम के चलते इलाके में हलचल मच गई। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के घेराव और नारेबाजी के कारण पुलिस के सामने स्थिति संभालने की चुनौती रही। दरअसल यह पूरा मामला फर्रुखाबाद की सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/banda-tindwari-terehi-mafi-mod-waterlogging-highway-jam-latest-news/

Exit mobile version