Site icon UP की बात

गुरु पूर्णिमा पर बिठूर घाट पहुंचे डीसीपी पश्चिम, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गुरु पूर्णिमा पर बिठूर घाट पहुंचे डीसीपी पश्चिम, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गुरु पूर्णिमा पर बिठूर घाट पहुंचे डीसीपी पश्चिम, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना बिठूर क्षेत्र स्थित बिठूर घाट का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुरक्षा, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने घाट पर सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ बेहतर व्यवहार करने और पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर जोर

डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घाट क्षेत्र में सुचारू आवागमन बनाए रखने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कहा गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी मौजूद रहे और उन्होंने भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से की सहयोग की अपील

कानपुर पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घाट पर स्नान के दौरान सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन का पालन करें और पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। प्रशासन का उद्देश्य गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम धार्मिक अनुभव उपलब्ध कराना है।

रिपोर्ट – राजन साहू 

Exit mobile version