Site icon UP की बात

बजट सत्र से पहले सीएम योगी की प्रेस वार्ता,इस बार सरकार 10वां बजट पेश करेगी

विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारो को संबोधित करते हुये कहा कि 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश का बजट पेश होगा और साथ साथ हमने यूपी को बीमारूपन से उभारा है। सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है और राज्यहित में सरकार हर कदम उठाने को तैयार है। पिछले 9 सालों में सत्र में नये कीर्तिमान स्थापित हुये है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के विकास को और तीव्र करेगा। सीएम योगी ने कहा कि हम विपक्ष को सहयोग देने को तैयार है उन्होंने कहा कि विपक्ष समस्या का समाधान संवाद से करे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार का 10 वां बजट है।

Exit mobile version