मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। वे चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
योजनाओं और उपलब्धियों का करेंगे अवलोकन
इस दौरान मुख्यमंत्री ओडीओपी, एमएसएमई और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी उपलब्धियों का अवलोकन करेंगे। साथ ही लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
विकास परियोजनाओं की होगी समीक्षा बैठक
सीएम सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे और चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे।
काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में करेंगे दर्शन
मुख्यमंत्री देर शाम काशी विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
बीएचयू में राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ
शनिवार को वे बीएचयू में विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे और निर्माणाधीन नेशनल एजिंग सेंटर का निरीक्षण भी करेंगे।

