Site icon UP की बात

मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर पवन कुमार अरुण बने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और एसीएस स्वास्थ्य के अरमानों पर पानी फेरते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवन कुमार अरुण पर अपनी मुहर लगा दी है पवन कुमार अरूण नये डीजी चिकित्सा स्वास्थ्य बनाए गए है।

गौरतलब है भ्रष्ट अधिकारी एवं दवा माफियाओं ने डीजी पद पर अपने चहेते को नियुक्त कराने के लिये एड़ी चोटी तक का जोर लगा दिया था। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एवं अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित घोष द्वारा हरिदास अग्रवाल सहित तीन नामों के प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे गये लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा एक ईमानदार पारदर्शी एवं स्वविवेक से कार्य करते हुये डीजी के भेजे गये तीन नामों के प्रस्तावों को दर किनार करते हुये मुख्यमंत्री ने पवन कुमार अरूण पर अपनी मुहर लगा दी। जिससे भ्रष्ट अधिकारी और दवा माफियाओं में हड़कंप मच गया बता दें उत्तर प्रदेश में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य का पद एक संवेदशील पद है इस पर एक ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारी होना चाहिये पूर्व के अधिकारियो ने ईमानदार,पारदर्शी और सत्य निष्ठा से कार्य किया है पवन कुमार अरूण की गिनती ईमानदार अधिकारियों में होती है।

Exit mobile version