Site icon UP की बात

बिजनौर में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

बिजनौर में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

बिजनौर में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

बिजनौर जनपद के नारायणपुर और रामजीवाला गांव में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

जनसंपर्क अभियान के दौरान लगभग 600 से 700 लोगों से संवाद किया गया। इसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी समस्याएं व सुझाव साझा किए। प्रिंस चौधरी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, राशन योजना, शौचालय योजना, स्वरोजगार योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

 

महिलाओं और युवाओं को मिला प्रोत्साहन

इस अवसर पर करीब 250 से 300 महिलाओं को साड़ी और सूट वितरित किए गए, जिससे महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए वॉलीबॉल किट भी प्रदान की गई। ग्रामीण युवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे खेल प्रतिभाओं के लिए उपयोगी बताया।

समस्याओं के समाधान का आश्वासन

प्रिंस चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

 

रिपोर्ट – रोहित कुमार

Exit mobile version