Site icon UP की बात

उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10-10 हजार के इनामी दो गैंगस्टर गिरफ्तार

उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10-10 हजार के इनामी दो गैंगस्टर गिरफ्तार

उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10-10 हजार के इनामी दो गैंगस्टर गिरफ्तार

उन्नाव जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजगैन थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

हिमसिटी के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने हिमसिटी क्षेत्र के पास से वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय बऊवा निवासी जालिमखेड़ा मजरा अमरेथा थाना अजगैन और गोविंद पुत्र रामस्वरूप निवासी हिम्मतगढ़ थाना सोहरामऊ के रूप में हुई है।

चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 2300 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक थाना दही क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि बिना नंबर प्लेट वाली प्लेटिना मोटरसाइकिल अजगैन थाने में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

 

कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट – रामशंकर वर्मा 

Exit mobile version