Site icon UP की बात

डुमरियागंज में भगवान परशुराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे मौजूद, पढ़ें खबर

डुमरियागंज में भगवान परशुराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

डुमरियागंज में भगवान परशुराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

Uttar Pradesh News: जिले के डुमरियागंज में राप्ती नदी के तट पर स्थित परशुराम वाटिका में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। बता दें इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर भगवान परशुराम के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ भंडारे का आयोजन

भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दें पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। जिसके बाद भजन गायक धर्मेंद्र पंडित ने अपने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, उनके भजनों पर लोग भक्ति में झूमते नजर आए।

सनातनियों और ब्राह्मण समाज की इच्छा से बना मंदिर

कार्यक्रम में मौजूद डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भगवान परशुराम मंदिर की स्थापना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि डुमरियागंज के सनातनियों और ब्राह्मण समाज की लंबे समय से भगवान परशुराम का मंदिर स्थापित करने की इच्छा थी। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों के सहयोग से परशुराम वाटिका में मंदिर की स्थापना कराई गई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि मंदिर की स्थापना से क्षेत्रवासियों की भावनाएं पूरी हुई हैं। भगवान परशुराम का आशीर्वाद पूरे क्षेत्र पर बना रहे और यहां सुख-शांति तथा समृद्धि आए, इसी कामना के साथ यह धार्मिक आयोजन किया गया है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और भंडारे के साथ कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

बता दें इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। जिससे भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा को डुमरियागंज में धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/muzaffarnagar-gramin-bank-bku-protest-account-holders-money-refund/

Exit mobile version