Site icon UP की बात

अयोध्या DM शशांक त्रिपाठी को राज्यपाल का प्रशंसा-पत्र, कार्यों की सराहना

अयोध्या DM शशांक त्रिपाठी को राज्यपाल का प्रशंसा-पत्र, कार्यों की सराहना

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा-पत्र भेजा है। यह सम्मान उनके जनहित और शिक्षा क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों को लेकर दिया गया है।

 

राज्यपाल ने विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, उन्हें बेबी फ्रेंडली बनाने और मानव संसाधनों के माध्यम से सुदृढ़ करने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की है। यह कार्य सीएसआर (CSR) के माध्यम से किया जा रहा है।

 

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयास

प्रशंसा-पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को गुणवत्तापूर्ण सेवा केंद्रों के रूप में विकसित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

 

अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बताया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शशांक त्रिपाठी के प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक हैं, जो अन्य जिलों के लिए भी एक मॉडल के रूप में कार्य कर सकते हैं।

 

Exit mobile version