Site icon UP की बात

आजम खां पर अपर्णा यादव का तीखा हमला, यूपी सियासी में मची हलचल

आजम खां पर अपर्णा यादव का तीखा हमला

आजम खां पर अपर्णा यादव का तीखा हमला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने आजम खां पर तीखा हमला बोला है। दरसअल, कानपुर देहात में एक धार्मिक कथा कार्यक्रम में पहुंचीं अपर्णा यादव ने आजम खां की जेल से रिहाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्हें बिना नाम लिए ‘असुर’ और ‘भयंकर’ कह दिया। ऐसे में उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। अपर्णा यादव ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

आजम खां पर अपर्णा यादव का तीखा बयान

दरअसल, सोमवार को अपर्णा यादव कानपुर देहात में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति की ओर से आयोजित कथा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। यहां पत्रकारों ने उनसे आजम खां की जेल से रिहाई से जुड़े सवाल पूछे। इस पर उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कथा सुननी चाहिए। ऐसे असुरों और भयंकरों की बात नहीं करनी चाहिए। अपर्णा यादव का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी और प्रदेश में कमल खिलेगा।

सपा को बताया महिला विरोधी पार्टी

अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। जिसमें उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से महिला विरोधी रही है। पार्टी ने केवल अपने परिवार की महिलाओं को ही आगे बढ़ाने का काम किया है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। उन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्राथमिकता दिए जाने का भी जिक्र किया।

आजम खां ने ओवैसी से मांगी माफी

वहीं दूसरी ओर, आजम खां ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ओवैसी को अल्लाह के नाम पर माफी मांगनी चाहिए। आजम खां के मुताबिक, अब्दुल अल्लाह के नामों में शामिल है और इस नाम की तौहीन करना गलत है।

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को रामपुर के टांडा में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि नेता बनेगा और विधायक-सांसद बनेगा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से राजनीतिक रूप से एकजुट होने की अपील की थी। इस तरह अपर्णा यादव के बयान और आजम खां की ओवैसी पर टिप्पणी ने यूपी की सियासत में एक नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने लाचित बरफुकन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

 

Exit mobile version