Site icon UP की बात

Uttar Pradesh News: बागपत पहुंचे अनीस राजा, एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा पर बोला हमला, लगाए कई आरोप

Uttar Pradesh News: बागपत पहुंचे अनीस राजा

Uttar Pradesh News: बागपत पहुंचे अनीस राजा

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को बागपत पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित संगठन की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने एमएलसी चुनाव के नतीजों और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

एमएलसी चुनाव के नतीजों पर उठाए सवाल

जानकारी के लिए बता दें मीडिया से बातचीत करते हुए अनीस राजा ने एमएलसी चुनाव के परिणामों पर सवाल खड़े किए। जिसमें उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष और ईमानदारी से चुनाव कराता, तो उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल करती। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा के गुंडों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का काम किया।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी घेरा

प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है और आम जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

बागपत स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनीस राजा के बागपत दौरे को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/agra-women-commission-chairperson-babita-singh-chauhan-press-conference/

Exit mobile version