Site icon UP की बात

आगरा नगर निगम बना भ्रष्टाचार का अड्डा

आगरा नगर निगम कार्यालय में भ्रष्टाचार की ज़ड़े काफी गहरी होती जा रही हैं। यहां अपने कार्य कराने आए पूर्व कर्मचारी ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। नगर निगम कार्यालय में आने वाले तमाम लोग व्यवस्थाओं को भी कोसते नजर आए।

आगरा नगर निगम में सेवानिवृत्ति के बाद तमाम कर्मचारी अपने एरियल के लिए नगर निगम कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम कार्यालय में किसी तरह का कोई काम बिना पैसे का नहीं होता है।

बता दें कि यह लोग लंबे समय से अपने एरियल और तमाम अन्य कार्यों के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। नगर निगम कार्यालय परिसर में फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे तमाम बुजुर्ग नगर निगम की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।

वहीं कर्मचारियों का साफ तौर पर कहना है कि उन्हें विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई सहूलियत नहीं दी जा रही है। छोटे-छोटे कामों के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिसके बाद भी काम नहीं होता है और विभाग में सक्रिय दलाल पैसे मांगते हैं। पैसे देने के बाद उनके कार्य कर दिए जाते हैं।

एक सेवानिवृत बुजुर्ग कर्मचारियों ने यह भी बताया कि सातवें वेतन का एरियल अब तक नहीं मिल पाया है। जबकि वह रिटायरमेंट भी ले चुके हैं। नगर निगम के पूर्व कर्मचारी नगर निगम में कार्य कर रहे कर्मचारियों और नगर निगम की व्यवस्थाओं से नाखुश नजर आ रहे हैं और तमाम व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना होगा कि कब तक इन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नगर निगम कार्यालय से हो पता है।

Exit mobile version