Site icon UP की बात

UP News: UP में प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS और 8 PCS अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 2 IAS और 8 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहे अरविंद कुमार मिश्रा को नोएडा का नया SDM नियुक्त किया गया है। योगी सरकार की यह कार्रवाई प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से की गई है।

IAS अधिकारियों के विभाग बदले गए

तबादले में दो IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है- रमेश कुमार, विशेष सचिव (अल्पसंख्यक कल्याण विभाग), को अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भेजा गया है। वहीं शीलधर सिंह यादव, जो अभी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात थे, को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

PCS अधिकारियों में भी व्यापक बदलाव

PCS कैडर के कुल आठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं-

नए ट्रेनी SDM

विशाल सारस्वत – तैनाती: ट्रेनी SDM, अंबेडकरनगर

राजस्व परिषद से जुड़े अधिकारियों को नए जिले मिले

एक दिन पहले 23 IPS अधिकारियों की हुई थी तैनाती

इससे ठीक एक दिन पहले, योगी सरकार ने 2023 एवं 2024 बैच के 23 IPS अधिकारियों को उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग भी दी थी। इनमें प्रमुख तैनातियां थीं-

और अन्य अधिकारी बांदा, सहारनपुर, झांसी, मथुरा, गाजियाबाद, मिर्जापुर समेत कई जिलों में पोस्ट किए गए।

Exit mobile version