टाइट शूज़ और हाई हील्स पहनने से पैरों में बूनियन बनने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे चलना मुश्किल और दर्दनाक हो सकता है।
एक स्टडी के अनुसार, दुनिया में 23% एडल्ट्स इस समस्या से जूझ रहे हैं, और महिलाओं में इसका खतरा पुरुषों से 2–10 गुना अधिक है।
एक स्टडी के अनुसार, दुनिया में 23% एडल्ट्स इस समस्या से जूझ रहे हैं, और महिलाओं में इसका खतरा पुरुषों से 2–10 गुना अधिक है।
बूनियन क्या है? यह पैर के अंगूठे के जोड़ पर बनने वाली हड्डी जैसी सूजन/गांठ होती है, जहाँ अंगूठा अंदर की तरफ मुड़ने लगता है। मेडिकल नाम: हेलक्स वैल्गस।
यदि अंगूठा दूसरी उंगलियों की ओर झुकने लगे, जूता पहनते समय रगड़ या दर्द हो—इसे नज़रअंदाज़ न करें। यह बूनियन का शुरुआती संकेत है।
इसे इग्नोर करने पर समस्या बढ़ सकती है—चलने में दिक्कत, सुन्नपन, या उंगलियों का मुड़ जाना (हैमर-टो) तक हो सकता है। आगे चलकर ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा भी बढ़ता है।
बचाव के लिए आरामदायक और सही फिटिंग वाले जूते पहनें। पैरों की समस्या होने पर ऑर्थोटिक्स का उपयोग करें।
वजन नियंत्रित रखें, क्योंकि अधिक वज़न पैरों पर प्रेशर बढ़ाता है। रोजाना पैरों की स्ट्रेचिंग और टू-फिंगर एक्सरसाइज करें।
महिलाएं हाई हील्स कम पहनें—अगर पहनें भी, तो कम समय के लिए पहनें।
बच्चों में अगर उंगलियों का टेढ़ापन या सूजन दिखाई दे, तो डॉक्टर से जल्द जांच करवाएँ।